Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


“हाइपरटेंशन माह अभियान” के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन,उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के मरीज चिन्हित

कवर्धा,असल बात कवर्धा, । जिले में हाइपरटेंशन माह अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद में एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्...

Also Read

कवर्धा,असल बात








कवर्धा, । जिले में हाइपरटेंशन माह अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद में एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना है। कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित कैंप में कुल 54 अधिकारी-कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 6 व्यक्ति उच्च रक्तचाप तथा 5 व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित पाए गए। वहीं नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में कुल 80 अधिकारी-कर्मचारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की जांच की गई, जिसमें 13 व्यक्ति उच्च रक्तचाप तथा 15 व्यक्ति मधुमेह से प्रभावित पाए गए। चिन्हित सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श, दवा एवं नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।

सीएमचओ ने बताया कि उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके प्रारंभिक लक्षण सामान्यतः दिखाई नहीं देते, लेकिन यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से भोजन में नमक का कम उपयोग करने, तैलीय एवं जंक फूड से परहेज करने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या तेज चलने, धूम्रपान एवं शराब सेवन से बचने, तनाव कम करने, पर्याप्त नींद लेने तथा नियमित रूप से रक्तचाप एवं शुगर की जांच कराने की अपील की है। साथ ही हरी सब्जियां, फल एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी गई है।

हाइपरटेंशन के प्रमुख लक्षणों में सिर दर्द, चक्कर आना, थकान महसूस होना, सांस फूलना एवं धुंधला दिखाई देना शामिल हैं। हालांकि कई बार कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए नियमित जांच आवश्यक बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं तनावमुक्त जीवनशैली को अपनाकर स्वयं एवं अपने परिवार को गैर संचारी रोगों से सुरक्षित रखें।

यह अभियान 16 जून 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विकासखंडों के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत आमजन को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य समय पर जांच, शीघ्र पहचान एवं उचित उपचार के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

यह शिविर डॉ. देवेंद्र कुमार तुरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार आयोजित किया गया तथा डॉ. हर्षित तुवानी, जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी) एवं श्रीमती अनुपमा तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के सफल आयोजन में श्री अंशुल थुडगर, सिटी प्रोग्राम मैनेजर, सुश्री आकांक्षा लिखार, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट एनसीडी, श्री गौरव सोनी, जेएसए एनसीडी एवं अर्बन हेल्थ टीम का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग ने संदेश दिया है स्वस्थ रहें, नियमित जांच कराएं और अपने परिवार को भी जागरूक बनाएं।

असल बात,न्यूज