दुर्ग,असल बात छत्तीसगढ़ महतारी की जय हो । जय जोहार जैसा की सबको मालूम है ,हिंदुस्तान की नारी के आभूषण किसी व्यक्तित विशेष की देन नहीं बल्कि...
दुर्ग,असल बात
छत्तीसगढ़ महतारी की जय हो । जय जोहार
जैसा की सबको मालूम है ,हिंदुस्तान की नारी के आभूषण किसी व्यक्तित विशेष की देन नहीं बल्कि संस्कृति का परिचायक है । जिस पर तथाकथिक बीजेपी के नेताओं या कार्यकर्ताओं की निम्न स्तर की टिप्पणी से हम सब देश की महिलाएं शर्मसार होती हैं ।
हमें पता है की भा जा पा के दिग्गज नेता सिंदूर उजाड़ने के बाद शहीदों को नमन करने की बजाय सभी माताओं बहनों और विधवाओं को घर घर जा कर राखी तो नहीं बंधवाते पर सिंदूर देने जरूर जाते हैं । जो की अशोभनीय है ।
इन्हीं देश के भाजपा के बड़े नेताओं की देखा देखी व चमचागिरी करने वाले अंधभक्त शायद ये भूल गए हैं । देश का नाम रोशन करने वाली वीरांगनाएं व योद्धा के रूप में महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी, सिंदूर के साथ तलवार लेकर अंग्रेजों से लोहा मनवाया और सबसे बड़ी उपलब्धि की बच्चों को छाती से लगा के युद्ध में विजयी हुई ।मेरी कॉम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी , पी टी ऊषा , इन्दिरा गांधी, सुषमा स्वराज, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व मुरमू जी , स्पीकर मीरा कुमार ,सुमित्रा महाजन , रेणुका चौधरी , मार्गेट अल्वा , शीला दीक्षित , ममता बैनर्जी , वसुंधरा राजे सिंधिया , यहां तक की विदेश में जन्मी देश की सम्मानित बहु भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की विधवा यूपीए चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी ने भी चूड़ी ,सिंदूर , साड़ी पहनकर ही देश का नेतृत्व किया व पुरुषों के साथ रहकर युद्ध स्तर पर कई निर्णय ऐसे लिए जो देश हित में रहे ।
शर्म आनी चाहिए भिलाई की उन महिलाओं को जो चूड़ी और सिंदूर को बहुत कमजोर समझती हैं । और उसकी परिभाषा नहीं जानतीइन सब चीजों से उठकर देश प्रदेश में जनहित, देशहित, धर्महित व महिला सम्मान की गाथा में कुछ ऐसा करें जिससे हमारे ये संस्कृति के परिचायक चूड़ी , बिंदी , सिंदूर और साड़ी का सम्मान विश्व में हमेशा सर्वोपरि रहे । जिन बीजेपी की महिलाओं ने चूड़ी का आकलन कम किया है वो अपनी अपनी माताओं की मजबूत चूड़ियों को याद करके देश की संस्कृति का सम्मान करें ।समाज सेविका गुरमीत कौर धनई ने हाल हीं मे भिलाई महापौर को चूड़ी देने वाली बात पर ये कथन दिया ताकि अब किसी भी तरह महिलाओ को और उनकी संस्कृति को कोई मुद्दा नहीं बनाये..बल्कि वो सिद्धा हैं
असल बात,न्यूज

"
"
" alt="" />
" alt="" />


