Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सहयोग से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जरूरतमंद परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

कवर्धा,असल बात कवर्धा, । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग एवं पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत विभिन्न जरूरतमंद एवं पीड़...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग एवं पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत विभिन्न जरूरतमंद एवं पीड़ित परिवारों को कुल 30 लाख 98 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। सहायता राशि के चेक वितरित कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।


इस अवसर पर कैंसर पीड़ित ग्राम खडौदाकला निवासी अश्वनी साहू को उपचार हेतु 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। ग्राम आमगांव निवासी गयाराम साहू, जिनके दो पुत्रों की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, उन्हें 3 लाख रुपए की सहायता दी गई।


इसी प्रकार ग्राम लोहारीडीह निवासी कन्हैया साहू को 3 लाख रुपए, दुर्घटना में घायल बल्दु जायसवाल को 1 लाख रुपए, सतीश त्रिपाठी को उनकी पुत्री के इलाज हेतु 1 लाख रुपए तथा दशरंगपुर निवासी पितेंद्र केशरवानी को दुकान में आगजनी से हुए नुकसान के लिए 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सदैव संवेदनशील है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


कार्यक्रम में श्री भूखन साहू, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री योगेश साहू, श्री अनिल साहू, श्री सुनील साहू, श्री बिहारी धुर्वे एवं श्री ईश्वरी धुर्वे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।

असल बात,न्यूज