Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव के ग्राम संबलपुर में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन,विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा गांवों के समग्र विकास के लिए पूरे प्रदेश में तेज गति से चल रहा है काम

  कोण्डागांव . असल बात news. बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन...

Also Read

 


कोण्डागांव .

असल बात news.

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य (आयुष) मंदिर भवन का लोकार्पण भी किया गया ।

भूमिपूजन अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि रंगमंच निर्माण होने से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा गांवों के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, श्री प्रेमसिंह नाग, श्री टुरेश्वर पटेल, गायता पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



ग्राम बम्हनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण

वहीं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य (आयुष) मंदिर भवन का लोकार्पण भी किया।

लोकार्पण अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धति के रूप में लोकप्रिय है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को बढ़ावा देकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, सरपंच श्रीमती कविता पोयाम, श्री हितेंद्र झा, श्री विक्रम शोरी, श्री अजय सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।