Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पानी और सफाई की समस्या का त्वरित करें निराकरण - विधायक देवेंद्र,भेंट मुलाकात करने पहुंचे लोगों ने बताई अपनी समस्या

 भिलाई,असल बात भिलाई, भिलाई नगर  विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में जनता से  भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। पानी और सफ...

Also Read

 भिलाई,असल बात




भिलाई, भिलाई नगर  विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में जनता से  भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। पानी और सफाई से संबंधित विषयों पर निगम और  बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।


सेक्टर-6 एचएससीएल कॉलोनी के रहवासियों  ने विधायक को बताया कि आपके प्रयास से बीएसपी प्रबंधन ने बिजली कनेक्शन दे दिया है, परंतु अब कालोनी के आवासों तक पानी पहुंचाने की समस्या आ रही है। जिस पर विधायक ने पाइपलाइन का विस्तार कर जल्द  समाधान करते हुए आवासों तक पेयजल पहुंचाने का आश्वासन दिया।


वहीं कांकेर, धमतरी और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं ने रोजगार और शिक्षा से जुड़े विषयों पर विधायक से चर्चा की। जिस पर विधायक ने स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य करने का आश्वासन दिया।


सतनामी, साहू समा और  बौद्ध समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।


विधायक यादव ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। हर मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जनता से  भेंट मुलाकात नियमित रूप से जारी रहेगा।

असल बात,न्यूज