Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  भिलाई  . असल बात news.   जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोसा नगर, सुपेला, भिलाई द्वारा भारत के प्रथम प्रधानम...

Also Read

 


भिलाई  .

असल बात news.  

जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोसा नगर, सुपेला, भिलाई द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि पर वार्ड क्रमांक 17 स्थित नेहरू भवन में एक गरिमामयी पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ जी उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर  कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री "भारत रत्न" पंडित जवाहरलाल नेहरू को  उनके प्रतिमा  पर  माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राष्ट्र निर्माण को किया याद ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ  ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने में नेहरू जी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा और देश की सार्वजनिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प सभा में उपस्थित सभी कांग्रेस सदस्यों ने नेहरू जी के पंचशील सिद्धांतों, धर्मनिरपेक्षता और समावेशी भारत की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम पर विशेष रुप से केशव चौबे, विनोद यादव बंटू शर्मा राजेंद्र महिलांग दीपक भाटिया हीरा शकंर साहू दुर्गेश ताम्रकार  मो.शोएब खान लादूराम सिन्हा संदीप कुमार पिंकी वर्मा कीर्ति सिंह वह अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।