Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करपात्री चौक स्थित मकान में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार,2 लाख 13 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 04 मोबाइल फोन बरामद

कबीरधाम,असल बात जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कब...

Also Read

कबीरधाम,असल बात



जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध जुआ-सट्टा संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली कवर्धा की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कवर्धा शहर के करपात्री चौक के पास स्थित प्रवीण वैष्णव के मकान में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है, जहां कई व्यक्ति ताश-पत्ती के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भाग निकले, वहीं मौके पर 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।


पुलिस द्वारा मौके की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 2,13,000/- रुपये नगद राशि, 52 पत्ती ताश एवं 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे पुलिस में लेकर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराने एवं जुआ संचालन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं –


1. सम्मी केशरवानी

2. आकाश शिवहरे

3. रोहित जांगड़े

4. रामचरण साहू


कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशे एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।


उक्त संपूर्ण कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित साइबर सेल एवं थाना कोतवाली के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का विशेष योगदान रहा।

असल बात,न्यूज