Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 समूह की दीदियों को मिल रहा व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण,कपड़े एवं सिलाई के व्यवसाय में ग्रामीण महिलाओं का हो रहा कौशल उन्नयन

कवर्धा,असल बात लखपति दीदी की ओर बढ़ते कदम, हुनर मंद होकर ग्रामीण महिलाएं आजीविका के क्षेत्र में बढ़ेंगी आगे कवर्धा, / महिला सशक्तिकरण एवं स्व...

Also Read

कवर्धा,असल बात




लखपति दीदी की ओर बढ़ते कदम, हुनर मंद होकर ग्रामीण महिलाएं आजीविका के क्षेत्र में बढ़ेंगी आगे

कवर्धा, / महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ज़िले में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से अनेकों गतिविधियां प्रारंभ की गई है। कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत द्वारा बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे लाकर आजीविका के नए स्रोतों से जोड़ने प्रयास हो रहा हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल की पहल पर कबीरधाम जिले में शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए दिनांक 24 अप्रैल से 45 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत कवर्धा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बिरकोना में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को आधुनिक सिलाई की तकनीक, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, कटिंग, फिनिशिंग एवं बाजार के मांग अनुसार परिधान निर्माण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


     चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता देखने एवं प्रतिभागियों से चर्चा करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर आजीविका के इस नए कार्य का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। संस्था द्वारा बताया गया कि कुल 1 हज़ार दीदियो को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे प्रशिक्षण उपरांत शाही एक्सपोर्ट के द्वारा इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों कों 15000 रुपए से अधिक मानदेय पर अपने सेंटर्स में नौकरी भी दी जाएगी। वर्तमान में प्रशिक्षण चल रहा है और महिला समूह की दीदियों को बाजार के मांग अनुरूप नए कपड़े सिलाई कर तैयार करने के कौशल सिखाए जा रहे है। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में शामिल 35 दीदियों ने सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उल्लेखनीय है कि बिहान अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे लखपति दीदी अभियान की दिशा में और आगे बढ़ सकेंगी।

असल बात,न्यूज