▪️ पंजाब बार वैशाली नगर के बाहर पुरानी बात को लेकर विवाद कर प्रार्थी पक्ष पर हमला किया गया ▪️ *आरोपियों द्वारा बियर की कांच की बोतल एवं धा...
▪️ पंजाब बार वैशाली नगर के बाहर पुरानी बात को लेकर विवाद कर प्रार्थी पक्ष पर हमला किया गया
▪️ *आरोपियों द्वारा बियर की कांच की बोतल एवं धारदार वस्तु से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया
▪️ *मामले में 01 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया
▪️ *घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
यहां वैशालीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक बार के सामने पुरानी रंजिश के चलते विवाद होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बियर की कांच की बोतल और दूसरे धारदार हथियार से हमला करने के प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें तीन विधि से संघर्षरत बालक बताए गए हैं. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त क़र ली गई है.
स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया जुनवानी भिलाई द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 18 मई की रात्रि लगभग 11:30 बजे वह अपने बड़े भाई आशीष साहू एवं परिचित के साथ पंजाब बार वैशाली नगर गया हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई बाहर निकला, जहां 04 अज्ञात युवकों द्वारा उसके साथ विवाद कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए बियर की कांच की बोतल एवं धारदार वस्तु से हमला किया गया।
रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेम नेताम एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
आपसी विवाद एवं पुरानी रंजिश।
▪️ आरोपी का नाम :
1. प्रेम नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर वार्ड क्रमांक 07 थाना सुपेला।
2. 03 विधि से संघर्षरत बालक।
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल।
2. बियर की टूटी कांच बोतल के टुकड़े।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


