▪️ *प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया दुर्ग,भिलाई . असल बात news. यहां सघन...
▪️ *प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
यहां सघन आबादी वाली बस्ती खुर्सीपार में संदिग्ध तत्वों की पहचान करने, गुंडागर्दी अराजकता रोकने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रातः 4:00 बजे से 9:00 बजे तक चला.इस दौरान सात वाहनों को जप्त कर 3संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. वही माता पदार्थों के परिवहन तथा अवैध गतिविधियों में शामिल और धारदार हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
जिला दुर्ग में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कांबिग गस्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी और 100 से अधिक का बल लगाया गया था.अभियान के अंतर्गत थाना खुर्सीपार क्षेत्र के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर, अटल आवास देवार बस्ती, मछली मार्केट एवं ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापक स्तर पर चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान में थाना खुर्सीपार, भिलाई-3, जामुल, यातायात पुलिस एवं रक्षित केंद्र दुर्ग के संयुक्त पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ड्राइवर एवं क्लीनर के लाइसेंस, वाहन दस्तावेज एवं आधार कार्ड के आधार पर सत्यापन किया गया।
कार्यवाही के दौरान 07 संदिग्ध मोटरसाइकिल वाहन जप्त किए गए तथा थाना खुर्सीपार क्षेत्र से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों को क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु समझाइश दी गई।
चेकिंगस्थल :
1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार
2. शिवाजी नगर, खुर्सीपार
3. अटल आवास देवार बस्ती
4. मछली मार्केट क्षेत्र
5. ट्रांसपोर्ट नगर,
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी यदुमनी सिदार, थाना प्रभारी खुर्सीपार, थाना प्रभारी भिलाई-3, थाना प्रभारी जामुल, यातायात प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में संबंधित थानों एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस की चेकिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


