Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मां और तीन बच्चे 10 दिन बाद सकुशल मिले, ऋषिकेश आश्रम में कथा सुनने गई थी महिला, अचानक गायब होने से परेशान थे परिजन

  तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा डबरा से लापता महिला और उसके तीन बच्चे आखिरकार 10 दिन बाद ऋषिकेश के एक आश्रम में सकुशल बरामद हुए। बता...

Also Read

 तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा डबरा से लापता महिला और उसके तीन बच्चे आखिरकार 10 दिन बाद ऋषिकेश के एक आश्रम में सकुशल बरामद हुए। बताया जा रहा कि महिला अपने बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने ऋषिकेश गई हुई थी। परिवार के अचानक लापता होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी और परिजन लगातार चिंतित थे।

जानकारी के अनुसार, महिला 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस में शिकायत भी की। मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी होने की शिकायत को लेकर कलार समाज के प्रतिनिधियों ने तखतपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द खोजबीन की मांग भी की थी।



पुलिस ने खंगाले 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच के दौरान लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुंगेली, कोरबा और बिलासपुर सहित कई स्थानों पर महिला और बच्चों की तलाश की। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में महिला और बच्चों के उत्कल एक्सप्रेस में सफर करते दिखाई देने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिला।


भगवत कथा सुनने बच्चों संग आश्रम पहुंची थी महिला

कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को जानकारी मिली कि महिला अपने बच्चों के साथ ऋषिकेश में मौजूद है। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम को ऋषिकेश रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि महिला धार्मिक प्रवृत्ति की है। वह अपने बच्चों को लेकर भगवत कथा सुनने आश्रम पहुंची थी। इधर परिजन लगातार उनकी तलाश में परेशान थे और पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था। फिलहाल महिला और बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।