Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


क्या खारून नदी किनारे,बढ़ते जा रहा है अपराध...? दुर्ग पुलिस ने देशी कट्टा और नगदी दो लाख रू के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने वही गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

रायपुर,दुर्ग  . असल बात news.   खारून नदी के किनारे का सुनसान स्थल क्या बड़े अपराधिक स्थल के रूप में तब्दील होता जा रहा है..?अभी वहां जिस तर...

Also Read


रायपुर,दुर्ग  .

असल बात news.  

खारून नदी के किनारे का सुनसान स्थल क्या बड़े अपराधिक स्थल के रूप में तब्दील होता जा रहा है..?अभी वहां जिस तरह से अपराधियों को पकड़ा जा रहा है,उससे इस तरह का सवाल उठा है.दुर्ग पुलिस ने खारुन नदी रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी करके एक आरोपी को पकड़ा है जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.इस प्रकरण में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है.वही रायपुर पुलिस ने खारून  नदी के किनारे से एक आरोपी को पकड़ा है जिसके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है.आरोप है कि यह आरोपी, वहां गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था.यह दोनों अपराध दो-तीन दिनों के भीतर पकड़े गए हैं.

 दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रकम रखकर बिक्री करने के प्रयास में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 01 नग लोहे का देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 लाख रुपये नगदी एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी द्वारा उक्त हथियार एवं रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ घटना का कारण 

अवैध रूप से देशी कट्टा बिक्री करने की फिराक में आरोपी द्वारा हथियार रखना।

▪️ घटनास्थल :

खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे, कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम 

1. अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग लोहे का देशी कट्टा

2. 01 नग जिंदा कारतूस

3. 02 लाख रुपये नगदी

4. 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल


    इधर रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन नदी किनारे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है।

 मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर ध्रुवलहरे (उम्र 19 वर्ष) निवासी जिला बलौदा बाजार बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1,80,000/- है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

नाम आरोपी 

सागर धृतलहरे उर्फ राजा उम्र 19 वर्ष निवासी कानाकोट पलारी ,जिला बालोदाबाज़ार

🔹 रायपुर पुलिस का आम नागरिकों से अपील

अवैध मादक पदार्थों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।