Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रेप के बाद अधेड़ महिला की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, पत्थर से कुचला चेहरा

  अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं...

Also Read

 अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.



जानकारी के मुताबिक, महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्त रंजित शव बरामद किया गया है. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहा हैं. फिलाहल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. गले में चोट के गंभीर निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है. मौके पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम जांच करने पहुंची. 


सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने मामले को लेकर बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चिलम चौक में एक मटन दुकान के बाहर महिला की लाश होने की सूचना मिली. वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और सायबर टीम मौके पर पहुंची है. घटना की जांच जारी है. प्रथम दृश्ट्या यह हत्या का मामला प्रतित हो रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.