Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कवर्धा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कल,शिविर में जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद

कवर्धा,असल बात कवर्धा। सुशासन तिहार के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 1 मई 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शि...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा। सुशासन तिहार के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 1 मई 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वीर सावरकर भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।


शिविर में नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे, जो आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा । नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।


नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर की आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविर में पेयजल, स्वच्छता, आवास, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। यह शिविर सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

असल बात,न्यूज