Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन स्व गणना पत्रक भरने किया गया प्रशिक्षित,लाइव डेमोंसट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन गणना पत्रक भरने मिली संपूर्ण जानकारी

 कवर्धा,असल बात कवर्धा,  जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा की बैठक में जनगणना के लिए ऑनलाईन द्वारा स्व गणना पत्रक भरने की जानकारी सभी सदस...

Also Read

 कवर्धा,असल बात




कवर्धा,  जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा की बैठक में जनगणना के लिए ऑनलाईन द्वारा स्व गणना पत्रक भरने की जानकारी सभी सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई। मास्टर ट्रेनर श्री राजेश तिवारी ने ऑनलाईन मॉडल के माध्यम से मकानों की गणना किये जाने की चरणवार जानकारी दी। जिसमें मकान का विवरण, लेंटर युक्त मकान, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, वाहन सुविधा जैसे विवरणों को दर्ज करने के विषय में बताया गया। परिवारों की गणना में मुखिया का विवरण, जाति, परिवार के सदस्यों की संख्या सहित अन्य जानकारी दर्ज करने का लाईव डेमोन्ट्रेशन प्रस्तुत किया गयां। सभी को बताया गया कि ऑनलाईन भरने की प्रक्रिया प्रातः 6ः00 से रात्री 12ः00 बजे तक की जा सकती है। तथा प्रत्येक परिवार से मुखिया द्वारा एक मोबाइल से ही लाॅगइन किया जा सकता है। ऑनलाइन स्व गणना और मकान संख्या के संबंध में जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट एवं श्री वीरेंद्र साहू द्वारा जानकारी चाही गई जिस पर शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर श्री राजेश तिवारी द्वारा किया गया। 

सामान्य सभा की बैठक में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, श्री राज कुमार मेरावी, श्री विरेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया श्रीमती नंदनी राज कुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा श्री भूखन साहू के साथ सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहें।  प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने प्रोत्साहित किया कि वे अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाईन के माध्यम से दर्ज करे तथा आम जनता को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे। प्रशिक्षण में सभी को कहा गया कि जनगणना में भरे गए जानकारी का उपयोग विभिन्न नीतियों को बनाए जाने में किया जाता है ताकि समाज के अंतिम छोर तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच सके। सभी से आह्वान किया गया कि वह अपनी जानकारी सही भरे तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करे।

असल बात,न्यूज