भिलाई . असल बात news. सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के मेधावी कैडेट,सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) सिद्धार्थ राजक को...
भिलाई .
असल बात news.
सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के मेधावी कैडेट,सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) सिद्धार्थ राजक को 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा बेस्ट कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें एक हजार की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है तथा एनसीसी इकाई की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस, प्राचार्य डॉ शाइनी मेंडोंस, एनसीसी अधिकारी डॉ सुरेखा जवादे एवं लेफ्टिनेंट संतोष यादव ने कैडेट को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ देवजानी मुखर्जी,डॉ सुजन आर अब्राहम, विभागाध्यक्ष प्रबंधन एवं डॉ दीप्ति संतोष. विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय सहित उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने भी कैडेट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय परिवार ने कहा कि कैडेट की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह एनसीसी के अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करती है|


"
"
" alt="" />
" alt="" />


