उतई,दुर्ग . असल बात news. यहां उतई में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना से गांव...
उतई,दुर्ग .
असल बात news.
यहां उतई में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है. हालांकि खोजबीन करने पर बच्ची खुले स्थान पर झाड़ियों के बीच मिल गई है.उस समय वह अचेत अवस्था में थी.अभी उसे स्वस्थ बताया गया है. बच्ची एक बोरे में बंद मिली थी.सिर्फ उसका पैर बाहर दिख रहा था. बताया जा रहा है कि संदेही आरोपी को पकड़ लिया गया है.
उतई के बंजारीपारा से एक 5 वर्षीय बच्ची गुम हो गई थी. काफी खोज भी करने के बाद नहीं मिलने पर उसके परिवार के लोगों के द्वारा थाने में सूचना दी गई.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उतई में प्रार्थी ने दोपहर में लगभग 2 बजे प्रार्थी ने सूचना दी. उतई बंजारी पारा में एक पाँच वर्षीय बच्ची गुम हो गई है, पता नहीं चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संवेदनशीलता से जाँच पड़ताल की और मोहल्ले में खोजने पर एक खंडहर के पास खुले झाड़ियो में बच्ची अचेत अवस्था में बोरे में बंद मिल गई। पैर बाहर से दिख रहा था।
बच्ची को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।वर्तमान मे बच्ची स्वस्थ है तथा बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है।घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है तथा विवेचना कार्य में संलग्न है, सीने ऑफ़ क्राइम की टीम भी पहुंच चुकी है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। संदेही आरोपी को हिरासत में लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


