Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजस्व पखवाड़ा शिविर: गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,राजस्व पखवाड़ा शिविर के माध्यम से 446 आवेदनों का किया गया निराकरण

कवर्धा,असल बात कवर्धा, कबीरधाम जिले में आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। इ...

Also Read

कवर्धा,असल बात









कवर्धा, कबीरधाम जिले में आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र, गांव और तहसील स्तर पर ही सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और आवेदनों पर त्वरित निराकरण शिविर स्थल पर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 09 अप्रैल को तहसील कार्यालय कवर्धा में राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्या के संबंध में आवेदन दिए। इन आवेदन पर त्वरित निराकरण किया गया।

जिले में राजस्व पखवाड़ा 01 अप्रैल से ग्राम पंचायत मुख्यायल और तहसील व नगर पंचायत में आयोजित की जा रही है। शिविर में अब तक कुल 527 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 446 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है। शेष 131 आवेदनों की जांच कर निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त आवेदनों में नामांतरण के 35, बंटवारा के 39, सीमांकन के 12, त्रुटि सुधार के 16, ऋण पुस्तिका संबंधी 47, नक्शा बटांकन के 58, अतिक्रमण के 3, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र संबंधी 110, नकल संबंधी 1 तथा अन्य प्रकार के 256 आवेदन शामिल हैं।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका वितरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार एवं मोबाइल नंबर संकलन, अभिलेख शुद्धता, त्रुटि सुधार, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य तथा कोटवारी भूमि से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। कलेक्टर ने बताया कि राजस्व पखवाड़ा के इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करना है। शिविरों में अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 15 अप्रैल को धमकी एवं दशरंगपुर में भी राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं और मौके पर ही समाधान प्राप्त कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

असल बात,न्यूज