Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लगभग 25 किलोमीटर दूर के निवासी को सेवा सहकारी समिति में प्रभारी सेवा प्रबंधक बना देने पर उठ रहे हैं सवाल, हो रहा है हंगामा, ग्रामीणजन भी विरोध करने सामने आए

रायपुर,राजनांदगांव. असल बात news. राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में पुनर्गठित नवीन सेवा सहकारी समिति घुसपाल में प्रभारी सेवा प्रबंधक क...

Also Read


रायपुर,राजनांदगांव.

असल बात news.

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में पुनर्गठित नवीन सेवा सहकारी समिति घुसपाल में प्रभारी सेवा प्रबंधक की हाल ही में की गई नियुक्ति करने का निर्देश हंगामा बरपा रहा है.जिस तरह से इस पद पर नियुक्ति का निर्देश जल्दबाजी पूर्वक जारी किया गया है उसका सहकारिता के गलियारे में भारी विरोध होने लगा है.बताया जा रहा है कि यह कर्मी, लगभग 25 किलोमीटर दूर गांव का निवासी है,उसे नवगठित समिति में प्रभारी सेवा प्रबंधक के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है.कहा जा रहा है कि सहकारिता के क्षेत्र में ऐसी तेज पदोन्नति कभी नहीं देखी गई है.बताया जा रहा है कि इसके पहले कुछ दिनों पहले ही सेवा सहकारी समिति शिकारीमहका में लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति देने का आदेश जारी किया गया था जो भी काफी विवादों में रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में उप आयुक्त कार्यालय राजनांदगांव जिला के द्वारा निर्देश जारी किया गया है. विरोध के बाद इस पद पर नियुक्ति हो सकती है कि नहीं यह तो पता नहीं चल सका है लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि ऐसी तेज पदोन्नति शायद ही अभी तक किसी को नहीं मिली होगी. सहकारिता विभाग में अब ऐसा कमाल देखने को मिल रहा है.

मजेदार बात है कि इस कार्यालय के द्वारा पत्र जारी किया गया है जिसमें निर्देशित किया गया है कि सेवा सहकारी समिति झिथराटोला में पदस्थ सहायक प्रबंधक की नियुक्ति इस प्रत्याशा में की गई थी कि उसे नवीन सेवा सहकारी समिति में प्रभारी समिति प्रबंधक के रूप में नियुक्ति की जाएगी, इसलिए उन्हें सेवा सहकारी समिति घुसपाल में प्रभारी सेवा प्रबंधक के रूप में नियुक्ति दी जाए. सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के द्वारा प्रार्थना की जा रही हैं कि सभी कर्मचारियों को,ऐसे ही पदोन्नति मिलती रहे लेकिन यह कितना न्याय संगत है इस पर भी सवाल उठाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ऐसी नियुक्ति का गांव के लोगों के द्वारा भी विरोध किया जा रहा है. सबसे अधिक विरोध इस बात को लेकर हो रहा है कि समिति प्रबंधक पद पर  20- 30 किलोमीटर दूर के निवासी कर्मचारी की नियुक्ति करने का आदेश जारी किया गया है  है जो कि नियम विरुद्ध बताया जा रहा है 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त कार्यालय सहकारिता जिला राजनांदगांव के द्वारा 1 अप्रैल 2026 को नाम सहित निर्देश जारी किया गया कि छुरिया विकासखंड के सेवा सहकारी समिति शिकारी महका में लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर का पद उस पद पर नियुक्त कर्मी के प्रमोशन के बाद रिक्त हो गया है जिस पद पर अमुक व्यक्ति की सीधी नियुक्ति करना है. इस पत्र में नियुक्ति के बाद आगे सूचना देने को भी कहा गया.