Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सामाजिक कलंक,बाप,एनडीपीएस के प्रकरण में कुछ महीने पहले से जेल में निरुद्ध है,अपचारी बेटे ने चाकू दिखाकर वरिष्ठ नागरिक को धमकाया, पुलिस ने अपचारी बालक से चाकू बरामद किया

  0 गांजा पीने से मना करने पर अपचारी बालको ने चाकू दिखाकर धमकाया   0.एक अपचारी के पिता कुछ महीनों पूर्व थाना आरंग  से एनडीपीएस के प्रकरण में...

Also Read

 


0 गांजा पीने से मना करने पर अपचारी बालको ने चाकू दिखाकर धमकाया  

0.एक अपचारी के पिता कुछ महीनों पूर्व थाना आरंग  से एनडीपीएस के प्रकरण में जेल निरूध्द है तथा मां  थाना तेलीबांधा से एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में कुछ दिनों पूर्व जमानत पर रिहा हुई है।

04. अपचारी के पिता के विरूध्द अवैध शराब एवं गांजा बिक्री के थाना तेलीबांधा में दर्ज है कई प्रकरण

0 एक चाकू किया गया जप्त

 रायपुर  .

असल बात news.  

पारिवारिक और सामाजिक स्थितियों का बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ता है इसकी घटनाएं सामने आते रहती है. यहां अपचारी बालकों ने गांजा पीने से मना करने पर वरिष्ठ नागरिक को चाकू दिखाकर दौड़ा दिया. बताया जा रहा है कि इसमें से एक अपचारी बालक का पिता एनडीपीएस के प्रकरण में पिछले कुछ महीने से जेल में निरोध है. पुलिस ने बताया है कि उसके मां भी कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुई है.नशे के बढ़ते जा रहे कारोबार तथा इसमें किशोरों,युवाओं को भी चपेट में लेने से अपचारी बालकों में अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है.

हम,यहां संबंधित मां-बाप के नाम का उल्लेख करने से बच रहे हैं. लेकिन हम यह जरूर मानते हैं कि, मां बाप के कृत्यों का  का बच्चों के मानसिक विकास पर सीधे असर पड़ता है. गांजा पीने से मना करने पर एक बालक वरिष्ठ, नागरिक को चाकू लेकर दौड़ा देता है,मारने को दौड़ देता है पत्थर फेंकता है, और कुछ बच्चों की देखा देखी और बच्चे भी ऐसा ही करने लगते हैं . तो समाज़ में यह सवाल जरूर उठना चाहिए कि बच्चे, आखिर ऐसा सीख कहां से रहे हैं???.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना इस प्रकार है कि वरिष्ठ नागरिक लाभ सिंह निवासी महाराणा प्रताप गार्डन के पीछे सुभाष नगर आज अपने घर जा रहे थे. घर जाते समय रास्ते में कुछ अपचारी बालक गांजा पीते दिखे. उन्होंने उन लोगों को पीने से मना किया.अपचारी बालक  वरिष्ठ नागरिक को तुम कौन होते हो हमे मना करने वाले कहकर अश्लील गालियां देने लगे.गाली -गलौच करते हुए पत्थर उठाकर मारने लगे जिसे प्रार्थी के द्वारा अपने हाथ से रोककर अपना बचाव किया गया. वहीं हुकूमत देवार का अपचारी बालक घर से चाकू लाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. प्रार्थी ने अपना बचाव कर अपचारी बालकों को दौड़ाया तब वे लोग भाग गए.  रिपोर्ट पर अपचारी बालकों के विरूध्द धारा सदर का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

 पुलिस ne घटना स्थल का निरीक्षण कर 02 अपचारी बालको की पहचान कर तल्काल पकड़ लिया है. घटना में प्रयुक्त चाकू पेश करने पर चाकू को जप्त कर अपचारी बालको के वैधानिक कार्यवाही की जा रही है