Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की हृदय विदारक घटना पर सतनामी समाज ने व्यक्त किया कड़ा आक्रोश,आरोपी के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग

भिलाई . असल बात news.   उतई थाना क्षेत्र दुर्ग में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की हृदय विदारक घटना पर गुरु घासीदास सेवा समिति (सेक्...

Also Read


भिलाई .

असल बात news.  

उतई थाना क्षेत्र दुर्ग में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की हृदय विदारक घटना पर गुरु घासीदास सेवा समिति (सेक्टर 6, भिलाई) और सतनामी समाज ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

सतनामी समाज और गुरु घासीदास सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रघुनंदन सिंह राठौर को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।महामहिम राज्यपाल के नाम सौपे गए इस ज्ञापन निम्न मांगे की गई है..

समाज ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करते हुए पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने,आरोपी को फांसी की सजा या आजीवन कारावास जैसे कठोर दंड दिए जाने, संवेदनशील क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाने,पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता एवं आजीवन सहयोग प्रदान किये जाने तथा राज्य सरकार से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी नीति लागू करने विषयक मांग की है।, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की जघन्य घटना करने का साहस न कर सके।

समाज ने पूर्व में भी पूर्व में  बेटियों और बहनों के साथ  घटित घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।साथ ही समुचित कार्यवाही के अभाव में सतनामी समाज जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा