दुर्ग . असल बात news. यहां दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है.जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा गया है. इस ...
दुर्ग .
असल बात news.
यहां दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है.जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा गया है. इस फैक्ट्री में जर्दा युक्त गुटखा और सुगंध युक्त जर्दा पैक करने का काम चल रहा था तभी छापा मार कर इसे पकड़ा गया है. अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस फैक्ट्री के पास गुटखा बनाने का लाइसेंस है अथवा नहीं. फैक्ट्री का काम अभी हाल ही में शुरू होने की जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस तथा फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है.
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी थाना क्षेत्र में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. इस फैक्ट्री में मुसाफिर ब्रांड का जर्दा युक्त गुटका तथा M4 ब्रांड का सुगंध युक्त जर्दा पैक किया जा रहा था. फैक्ट्री में काम करने वाले 13 मजदूर भी मिले हैं जो मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश और राजस्थान के है.
बताया गया है कि, दुर्ग पुलिस द्वारा फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, बना हुआ सामान तथा मशीनरी जप्त हुई है इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत से फैक्ट्री के चलने की जानकारी प्राप्त हुई है.





"
"
" alt="" />
" alt="" />


