भिलाई . असल बात news. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चै...
भिलाई .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शानदार शुभारंभ आज पावर जिम, सेक्टर 6, भिलाई में हुआ। दिनांक 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाली तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शानदार उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कैलाश जैन बरमेचा (नव निर्वाचित अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं समाजसेवी) द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल के प्रति उनके अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलंपिक खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी श्री राजेंद्र प्रसाद (डीजीएम - SCNCA, बीएसपी), युवा कांग्रेस नेता श्री सुजीत बघेल (भिलाई-चरोदा) और वर्किंग प्रेसिडेंट श्री तुलसी सोनी उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी : संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष), त्रिलोक सिंह, ए नागभूषण, संतोषी माझी, पद्मिनी शर्मा, धारिणी जोशी, नामदेव साहू, नश्कर टंडन, महेश पटेल, आसिफ़ अली ख़ान, अखिलेश पांडेय, लोमन सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र सूरी, अशोक पिल्लई, राज वासनिक, जयदीप साहू, अरुण गोयल, जे भुनेश्वर राव, श्रीकांत, ममता रजक, प्रियांक मिश्रा, मुन्नू स्वामी, पीयूष टंडन, ब्लेसन बोस्को, पिंटू आर्या साहू आदि आयोजन संचालन समिति के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 3 से 13 जुलाई तक साउथ अफ़्रीका में आयोजित एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के गौरव जयदीप साहू (भिलाई इस्पात संयंत्र), प्रियंका मिश्रा (बिलासपुर), अमन शुक्ला (भिलाई इस्पात संयंत्र), कृष्णा साहू-कोच (भिलाई इस्पात संयंत्र) को नस्कर टंडन, दुर्ग को पोलैंड के लिए, भारतीय टीम शामिल किए जाने पर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 17 अप्रैल को बालकों के 53, 59, 66 और 74 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्डी श्री राजेंद्र प्रसाद ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया जिसके परिणाम संलग्न हैं: इसके साथ ही हैवीवेट की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता जारी है जिसका समापन रविवार दिनांक 19 अप्रैल को होगा जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे ।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


