रायपुर। असल बात news. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबड्डी विश्व कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की अ...
रायपुर।
असल बात news.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबड्डी विश्व कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी’ का खिताब भी मिला, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजू देवी आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।समारोह में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खेल संचालक तनुजा सलाम जी,कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


