Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश के चलते तापमान में करीब 20 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बरसात से टमाटर और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसान चिंतित हैं

  जगदलपुर। असल बात news.  बस्तर में पिछले तीन दिनों से हर शाम हो रही बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया है. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर ...

Also Read

 जगदलपुर।

असल बात news. 

बस्तर में पिछले तीन दिनों से हर शाम हो रही बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया है. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया है. लेकिन इसने किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है.

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में अगले 3 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है. मौसम का ही असर है कि आज सुबह जहां तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच गया.


मौसम सुहाना जरूर हुआ है, लेकिन किसानों की मुसीबत बढ़ गई है. लगातार बारिश से टमाटर और मक्के की फसल बर्बाद होने के कगार पर है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. वहीं संग्रहण केंद्रों में रखे धान के भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है.





आने वाले दिनों में ग्रीष्म लहर की आशंका

बात करें प्रदेश की तो मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य इलाकों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है, जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के क्रम में आ जाएगा. वहीं आगामी 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की आशंका जताई गई है.


बिलासपुर फिर सबसे गर्म

मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान


रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41 डिग्री, बिलासपुर में 43 डिग्री, पेंड्रारोड में 40 डिग्री, जगदलपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 41.8 डिग्री और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 28.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27 डिग्री, अम्बिकापुर में 23.2 डिग्री, जगदलपुर में 24.9 डिग्री और दुर्ग में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.