Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिक्षक ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का लगाया, घटना के बाद न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने किया चक्काजाम

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्...

Also Read

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा


पुलिस को जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में मृतक राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और कथित रूप से कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।न्याय पाने लोगों ने किया चक्काजाम



इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सामने परिजनों और तेलंगा समाज के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘प्रताड़ना बंद करो, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करो’ और ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए।


दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर में विंग कमांडर ने की थी आत्महत्या

बता दें ही हाल ही में राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विंग कमांडर विपुल यादव ने आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात का है, जब 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। बताया जा रहा कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है और घटना के दो दिन पहले ही दिल्ली चली गई थी। उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।