रायपुर . असल बात news. यहां जिले में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाने,मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का 19 मार्ग...
रायपुर .
असल बात news.
यहां जिले में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाने,मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का 19 मार्गों से प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है.यह प्रतिबंध आगामी 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग रोड-01 एवं रिंग रोड-02 की सीमा से शहर के भीतर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में तेलीबांधा थाना के सामने चौक, कैनाल रोड प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, महावीर नगर चौक रिंग रोड 01, राजेंद्र नगर चौक रिंग रोड 01, पचपेड़ी नाका चौक रिंग रोड 01, संतोषीनगर चौक रिंग रोड 01, भाठागांव चौक रिंग रोड 01, कुशालपुर चौक रिंग रोड 01, रायपुरा चौक रिंग रोड 01, कचना रेलवे क्रॉसिंग, डीडी नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, टाटीबंध चौक, हीरापुर टर्निंग रिंग रोड, गोगांव तिराहा रिंग रोड नं. 02, गोंदवारा तिराहा रिंग रोड नं. 02, पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी, विधानसभा रोड स्थित व्हीआईपी तिराहा एवं एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड मार्ग शामिल हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


