दुर्ग,असल बात हाल ही में 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को दुर्ग स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में 4 थी राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गय...
दुर्ग,असल बात
हाल ही में 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को दुर्ग स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में 4 थी राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुडो क्लब, बोरसी के कुल 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए।
इनमें 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं— फलक साहू, पेयांशी साहू, भाव्या ठाकुर, प्रेक्षा ठाकुर, मोक्षदा यदु, वेदांत देवांगन, टेमेश साहू, प्रबल मेश्राम, विहान साहू, टिकेश साहू, युवराज बंजारे, रितेश कुमार साहू एवं जतिन कुमार साहू।
इसके अतिरिक्त, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में युग साहू, रुद्र नारायण साहू, सिद्धार्थ देवांगन, मनीष कुमार साहू एवं समर्थ साहू शामिल हैं। कांस्य पदक विजेताओं में मिभान नायक एवं गगन सेहगल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टीम के कोच मनीष कुमार साहू ने बताया कि अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि क्लब के 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी होने वाली 4 th कुडो नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 मई से 22 मई 2026 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी।
बोरसी के ये 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।
कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजा कौशल जी कुडो एसोसिएशन दुर्ग की सचिव ललिमा सोनी जी बोरसी वार्ड 52 पार्षद गुलशन गायत्री साहू जी कूडो क्लब बोरसी के संरक्षक प्रकाश साहू जी और जागेश्वर साहू जी ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


