रायपुर,असल बात रायपुर, – होटल लैंडमार्क, रायपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक...
रायपुर,असल बात
रायपुर, – होटल लैंडमार्क, रायपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने आगामी सत्र के लिए डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन की नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने इस घोषणा का करतल ध्वनि से स्वागत किया।
महामंत्री श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा अग्रवाल जी ने अपनी पारिवारिक व्यस्तता के कारण संगठन की आगे की जिम्मेदारियाँ संभालने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफा सौंप दिया था। संगठन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उपस्थित सभी पदाधिकारी ने श्रीमती गंगा अग्रवाल जी के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए, उनके अब तक किए गए कार्यों के लिए उनकी सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और फिर डॉ अशोक ने , श्रीमती गंगा अग्रवाल जी के स्थान पर डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की ।
इस अवसर पर, संस्था के प्रमुख संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल मार्गदर्शक श्री दीनदयाल गोयल एवं श्री राधे श्याम बंका , डॉ. अशोक अग्रवाल , प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री श्रीमती निधि अग्रवाल प्रांतीय संरक्षिका श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं रायपुर जिला अग्रवाल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव श्रीमती सारिका खेतान कोषाध्यक्ष श्रीमती संतोष दिनोदिया, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल, सचिव गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं उपस्थित सभी जन समूह ने डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दीं। संगठन की ओर से प्रमुख संरक्षक सियाराम अग्रवाल ने कहा,
“आपके नेतृत्व, समर्पण और समाज सेवा की भावना से छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन नई ऊँचाइयों को छूएगा तथा समाज को नई दिशा मिलेगी। ईश्वर से आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ।”
डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन की सेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति रही जिन्होंने करतल ध्वनि से डॉक्टर अनीता मोहनलाल अग्रवाल की नियुक्ति का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन
(अग्रवाल समाज की महिलाओं के विकास, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित संगठन)
असल बात,न्यूज



"
"
" alt="" />
" alt="" />


