Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस मोहब्बत की दुकान बोलकर नफरत का सामान बेच रही है, नफरत फैला रही है -अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस मोहब्बत की दुकान बोलकर  नफरत का सामान बेच रही है, -अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव   रायपुर  . असल बात न्यूज़.   कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य...

Also Read

कांग्रेस मोहब्बत की दुकान बोलकर  नफरत का सामान बेच रही है, -अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव

 रायपुर  .

असल बात न्यूज़.  

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे द्वारा एक जनसभा में दिए गए भाषण जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है को लेकर छत्तीसगढ़ में भी जमकर बवाल हो रहा है.भारतीय जनता पार्टी  ने इस बयान की तीखी निंदा की है तथा कहा है कि यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है.कांग्रेस को इसका भारी नुकसान  उठाना पड़ेगा.नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस के नेता मोहब्बत की दुकान की बातें करते रहे हैं,और इसका खूब प्रचार किया गया, अब दिख रहा है कि मोहब्बत की दुकान से यह लोग नफरत का कितना अधिक कचरा  फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक वर्ग को नीचा दिखाकर कांग्रेस कभी भी सत्ता में नहीं आ सकेगी. 

निगम अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने, कहा है कि कांग्रेस के नेता आखिर ऐसा बोल कैसे  लेते हैं.इन लोगों में इतना साहस कहां से आता है. क्या इन लोगों को यह नहीं मालूम है कि इसका उन्हें, सभी क्षेत्रों में बहुत करारा जवाब मिलेगा.इनके नेताओं के भाषणों से यह साफ हो जाता है कि यह लोग देश को तोड़ने वाले लोग हैं और इन लोगों को भारत देश के हितों की कोई चिंता नहीं है.

 श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक मंच से देश के बहुसंख्यक वर्ग के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करना, इन लोगों की विकृत मानसिकता को प्रदर्शित करता है.इससे पता चलता है कि ऐसे लोग हिंदू समाज के कितने घोर विरोधी हैं और हिंदू समाज को यह लोग कितना नीचे देखना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र,आजादी के बाद से हमेशा शक के दायरे में रहा है. देश के मूल निवासियों को कांग्रेस ने हमेशा पीछे धकेलने की कोशिश की है. आजादी के पहले जिस तरह की बातें मुस्लिम लीग करती थी,आज वैसे ही  बातें कांग्रेस कर रही है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि  आज की कांग्रेस क्या पुरानी मुस्लिम लीग में बदल रही है..?आखिर कांग्रेस,किस रास्ते पर जाना चाहती है और उसके नेता.. किस रास्ते पर जा रहे हैं ..?

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके भारत देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है और तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते कांग्रेस खुद डूब गई, अब लग रहा है कि सीधे यह,रसातल में चली जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की हिंदु वर्ग से नफरत खत्म नहीं हो रही है, यह काफी चिंता की बात है, इससे यह साफ हो गया है कि यह बात सेक्युलरिज्म की करती है,लेकिन है पूरी तरह से सांप्रदायिक पार्टी.