Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मनरेगा और आवास योजना के रिकॉर्ड में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी की यह कृत...

Also Read

सूरजपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी की यह कृत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों के सामने हुई। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा की है।



जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहु ने मनरेगा में हाजरी भरने को लेकर धमकी दी और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए झोले को छीनकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से योजनाओं के रिकार्ड जल गए।



बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी कर्मचारी रिकार्ड की देखरेख कर रहे थे, तभी आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के तहत कार्रवाई की गई है।