Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हमारे छत्तीसगढ़िया रंग,,फ़ाग गीत और स्वादिष्ट व्यंजन केवल जीवन में मिठास ही नहीं घोलते बल्कि यह हमें उत्साह आनंद को बेहतर तरीके से जीने का संदेश भी देते हैं- मुख्यमंत्री श्री साय, राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होली मिलन

  *होली विभिन्न रंगों में हम सब को रंग कर एकजुटता के रंग में रंगने का पर्व हैं- संजय श्रीवास्तव रायपुर। असल बात news.  राजधानी रायपुर में हो...

Also Read

 





*होली विभिन्न रंगों में हम सब को रंग कर एकजुटता के रंग में रंगने का पर्व हैं- संजय श्रीवास्तव

रायपुर।

असल बात news. 

राजधानी रायपुर में होली पर्व की पूर्व संध्या के अवसर पर जगह-जगह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया.यहां न्यू शांति नगर में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह अपने आप में विशेष रहा जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई मंत्रीगण और भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में जमकर होली खेली एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी त्योहार लोगों के जीवन में नई खुशियां,नया उत्साह लेकर आते हैं.इस राज्य में लोगों के जीवकोपार्जन का मुख्य साधन खेती- किसानी है,सभी के होली त्यौहार की खुशियां कई गुना बढ़ जाए इसलिए हमने, इस त्यौहार के पहले किसानों को धान के अंतर की राशि का पूरा भुगतान कर दिया है. वही अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे होली मिलन समारोह से लोगों में आपसी सद्भावना,प्रेम की भावना प्रगाड़ होती है.

रायपुर जिले में परंपरा अनुसार होली का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार हैं। उत्साह उमंग और मस्ती का पर्व हैं। हमारे यहां फागुन का अपना अलग महत्व हैं, फाग गीतों से धर्म, भाईचारे और एकजुटता का संदेश छत्तीसगढ़ देता हैं, छत्तीसगढ़ की गुजिया, अनरसा और देहरोली की अपनी अलग मीठास है. इन स्वादिष्ट व्यंजनों से केवल मिठास ही नहीं है बल्कि यें सब हर रंग में रंग कर उत्साह आनंद से कैसे जिया जाता हैं इसका संदेश देते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों को ढेर सारी  शुभकामनाएं देते हुए  नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को जन नेता बताते हुए कहा कई वर्षों से ऐसे सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन कर रहे हैं यह बताता हैं कि उनका आम जनता से सीधा जुड़ाव है।

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि होली विभिन्न रंगों में हम सब को रंग कर एकजुटता के रंग में रंगने का पर्व हैं, अनेकता में एकता का पर्व हैं, तरक्की, प्रगति, उन्नति, उत्साह, उमंग  के रंगों का यह पर्व हम सभी प्रदेशवासियों को एक रंग में रंग कर होली दहन के माध्यम से अपने अंदर की बुराइयों नकारात्मकता, कमियों को जलाने और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो कर खुशियों और प्रगति के रंग से रंग कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ चहुंओर प्रगति कर रहा हैं और इसी लिए खुशियों के रंग प्रदेशभर में घुल रहे हैं और पूरा प्रदेश खुशियों के साथ होली का पर्व मना रहा हैं।

इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, भाजपा रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शुक्ला, मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, उमेश घोरमोड़े, कांग्रेस प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, संजय कश्यप, अनूप खेलकर, सीमा साहू, संतोष साहू, राजेश गुप्ता, सुधीर चौबे, बबलू वर्मा,  महेंद्र पंडित,सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल, डोमेन वर्मा, गणेश निर्मलकर, प्रभात मिश्रा प्रमोद पाण्डेय सहित कार्यकर्ता सामाजिक जन और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।