Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रवि साहू–मुकेश बनिया गैंग के गुर्गों में खूनी भिड़ंत, राजधानी में देर रात चाकूबाजी

  रायपुर। राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में लगातार लूटपाट, चाकूबाजी ...

Also Read

 रायपुर। राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में लगातार लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी के कालीबाड़ी के गांधीनगर इलाके से देर रात गैंगवार का मामला सामने आया है। जहां गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कालीबाड़ी के गांधीनगर इलाके में अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद ने देखते ही देखते गैंगवार का रूप ले लिया। इस दौरान विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ा लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


बताया जाता है कि गांधीनगर इलाके में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है और जगदलपुर जेल में बंद है। जबकि नेहरु नगर निवासी मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।