Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिवरीनारायण के विकास के लिए सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की मुलाकात

  नई दिल्ली। सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के एक प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ल...

Also Read

 नई दिल्ली। सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के एक प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की. इस अवसर पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल उपस्थित रहे.


भेंट के दौरान शिवरीनारायण की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नगर के समग्र विकास के लिए तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) मंत्री को सौंपा गया. इसके साथ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को शिवरीनारायण में आमंत्रित किया. इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन के जरिए सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया.



सद्गुरु ने शिवरीनारायण की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही वह पावन भूमि है, जहां भीलनी माता शबरी के प्रेम से अर्पित झूठे बेर भगवान राम ने स्वीकार किए थे. यह प्रसंग भारतीय संस्कृति में समानता, समरसता और सामाजिक एकता का अद्वितीय संदेश देता है. इस प्रेरणा को व्यापक रूप से प्रसारित कर समाज में व्याप्त जातिगत विभाजन और वर्ग संघर्ष जैसी चुनौतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है.


भेंट के दौरान मंत्री को माता शबरी मंदिर शिलान्यास, त्रिवेणी वाटर स्पोर्ट्स के शुभारंभ, इनडोर स्टेडियम के लोकार्पण तथा शिवरीनारायण महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए शिवरीनारायण आगमन के लिए 10 से 20 अप्रैल के मध्य संभावित तिथि 15 अप्रैल तक निर्धारित करने पर सहमति प्रदान की.