रायपुर . असल बात news. कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव को पूरी तरह से असफल बताते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने...
रायपुर .
असल बात news.
कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव को पूरी तरह से असफल बताते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास ना तो अब जनहित के मुद्दे हैं ना ही लोग उसके साथ जुड़ना चाहते हैं. बहुत अपील करने के बाद भी उसके घेराव कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़कर आम जनों की कोई उपस्थिति नहीं रही और यह घेराव पूरी तरह से अप्रभावकारी रहा है.उन्होंने शासन- प्रशासन के द्वारा इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देने के लिए किए गए उपायों की प्रशंसा की है.
नॉन अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में राजनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी की हालत निरंतर दयनीय होती जा रही है.लोकसभा, विधानसभा चुनाव के साथ स्थानीय स्तर के चुनाव में भी उसे लगातार पराजय के सामना करना पड़ रहा है. दक्षिण के राज्यों में भी उसकी साख निरंतर गिरती जा रही है.वास्तव में अब कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों से पूरी तरह दूर हो गई है तो आम जनता भी उससे दूर होती जा रही है.
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य में इतने कृकृत्य किए हैं कि आक्रोशित जनता ने उसे सत्ता से बाहर खदेड दिया. यहां कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक बड़ा नेता करोडों रुपए के भ्रष्टाचार के साथ तमाम आरोपों में फंसा हुआ है.उसके कई नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं और ये प्रकरण न्यायालय में लंबित है.कांग्रेस अब इन सभी आरोपों से आम लोगों का ध्यान हटाना चाहती है लेकिन वह किसी भी हालत में सच्चाई से आम जनता को दिग्भ्रमित नहीं कर सकती है.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जनाधार ही नहीं खिसक गया है आम जनता के मन में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के विरुद्ध जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है.अब कांग्रेस को कुछ नहीं मिल रहा है तो वह विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम कर अपने आप को जीवित क़रने का प्रयास कर रही है. वास्तविक हालत यह है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, मरणासन्न स्थिति में बिस्तर पर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाख प्रयास कर ले अब उसका कुछ भला नहीं होने वाला है.उसके किसी भी कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी न के बराबर रह गई है. विधानसभा घेराव में भी आज यही सब दिखा.आम लोग इस घेराव कार्यक्रम में कहीं शामिल नहीं हुए.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


