Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सीएम निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

  रायपुर। भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज 12 मार्च को आयोजित की गई है। यह बैठक सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नवा रायपु...

Also Read

 रायपुर। भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज 12 मार्च को आयोजित की गई है। यह बैठक सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर में आहूत की गई है।


यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बुलाई गई है। इसमें भाजपा के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा के भीतर और बाहर के महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।



सरकार की योजनाओं, विधानसभा सत्र के दौरान उठे मुद्दों और विपक्ष के आरोपों पर भी विधायक दल के बीच मंथन किया जा सकता है। बैठक को देखते हुए सभी विधायकों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।