रायपुर . असल बात news. हावड़ा से अहमदाबाद जा रही है अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आज चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब ह...
रायपुर .
असल बात news.
हावड़ा से अहमदाबाद जा रही है अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आज चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई. सूचना मिलने के बाद यात्री को रायपुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया है. बताया जा रहा है कि यात्री के साथ उसका एक साथी भी यात्रा कर रहा था वह भी साथ में वहीं उतर गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन पर रात में लगभग 9:00 बजे पहुंची. इसके कुछ स्टेशन पहले यात्री की तबीयत खराब हो गई थी. बताया गया है कि वह स्लीपर कोच में ऊपर की सीट पर बैठा हुआ था. तबीयत खराब हो जाने पर उसे अन्य यात्रियों के सहयोग से वहां से किसी तरह से उतारा गया.
ट्रेन के टीटीई के द्वारा रायपुर रेल स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दे दी गई है. अभी हमें यह पता नहीं चल सका है कि यह यात्री ट्रेन में कहां से सवार हुआ था.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


