Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि इतनी कम कैसे हो गई है कि उन लोगों को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क पर 10 रुपये प्रति लीटर की कमी कर देने से आम जनता को मिलने वाला फायदा नहीं समझ आ रहा है - संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि इतनी कम कैसे हो गई है कि  उन लोगों को  पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क पर 10 रुपये प्रति लीटर की कमी कर देने से...

Also Read


कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि इतनी कम कैसे हो गई है कि  उन लोगों को  पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क पर 10 रुपये प्रति लीटर की कमी कर देने से आम जनता को मिलने वाला फायदा नहीं समझ आ रहा है - संजय श्रीवास्तव 
रायपुर  .

असल बात news. 

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क पर तत्काल प्रभाव से ₹10 प्रति लीटर की कमी कर देने के निर्णय पर  सवाल उठाने पर कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि पर तरस आता  है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी काफी अनुभवी है, लेकिन लगता है कि यहां अभी विपक्ष में रहने की वजह से उनकी बुद्धि इतनी संकीर्ण हो गई है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इन आवश्यक वस्तुओ पर उत्पाद शुल्क में कमी कर देने से सिर्फ कंपनियों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि इसका आम उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा.उन्होंने कहा को कि कांग्रेस को राजनीति करनी है, यह अच्छी बात है लेकिन उसे  कम से कम  मुद्दों को तो अच्छे से समझ लेना चाहिए.

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस वेस्ट एशिया के संकट के समय देश में,राजनीति करने का अवसर खोज रही है, लेकिन दुर्भाग्य कि उसे इसमें भी कुछ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अभी अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में पूरी दुनिया में बढ़ोतरी हो रही है.पेट्रोलियम पदार्थों के दाम  सिर्फ 25 दिनों के भीतर 100% तक बढ़ गए हैं. कच्चे तेल की कीमत पिछले 1 महीने में लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.इसमें अभी भी और बढ़ोतरी क्या शंकर बनी हुई है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पेट्रोलियम कंपनियों तथा आम उपभोक्ता को राहत देने उत्पाद शुल्क में कमी की है. अब कांग्रेस के नेताओं को यह क्यों नहीं समझ में आ रहा है यह चिंता की बात है.

 उन्होंने कांग्रेस पर आक्रामक तरीके से हमला करते हुए कहा कि कम से कम छत्तीसगढ़ राज्य में तो कांग्रेस के पास कोई मजा नहीं रह गया है कि वह आम जनता को प्रभावित करने राजनीति कर सके. अब पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है तो कांग्रेस उसमें राजनीति करने की कोशिश कर रही है,लेकिन आम जनता को वास्तविकता मालूम है. और कांग्रेस यहां भी फेल हो जा रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण चार सप्ताह से भी कम समय में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पादन शुल्क में कमी कर देने से उसके चिल्हर पंप मूल्यों में कोई बदलाव नहीं होगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ डालने का निर्णय लिया, जिसे आम जनता को फायदा मिलेगा। डीजल पेट्रोल के दामों में फिलहाल बढ़ोतरी  ही नहीं होगी । यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में हुई तीव्र वृद्धि के बाद लिया गया है, जो पिछले एक महीने में लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश में  वैश्विक ऊर्जा स्थिति पर निरंतर दृष्टि रखे हुए है और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति स्थिरता और मूल्य संरक्षण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।