Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस महानिरीक्षक IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू, आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

  रायपुर  . असल बात news.   राज्य के पुलिस विभाग में आज सनसनीखेज घटना हुई है.भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन ...

Also Read

 


रायपुर  .

असल बात news.  

राज्य के पुलिस विभाग में आज सनसनीखेज घटना हुई है.भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी को आज निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनका आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। राज्य सरकार ने उनके कृत्य को अशोभनीय,गरिमा,नैतिकता के प्रतिकूल, स्थापित सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन  और पद का दुरुपयोग माना है. मामले को गंभीर मानते हुए विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।


छत्तीसगढ़ राज्य के गृह (पुलिस) विभाग के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है. इस निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि पुलिस महानिरीक्षक का कृत्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचारित और प्रसारित हुआ है जिसके कारण सामान्य जनमानस एवं समाज में पुलिस की छवि धूमिल हुई है. उन्होंने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

बताया गया है कि उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। फिलहाल उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।