भिलाई . असल बात news. कृष्णा नगर वार्ड क्रमाक 8 बजरंग चौक सामुदायिक भवन पर आयोजित वार्ड की बैठक में कांग्रेस की नीति नीति और उद्देश्यों ...
भिलाई .
असल बात news.
कृष्णा नगर वार्ड क्रमाक 8 बजरंग चौक सामुदायिक भवन पर आयोजित वार्ड की बैठक में कांग्रेस की नीति नीति और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई.बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ जोन अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वर्मा उपस्थित थे व वार्ड अध्यक्ष श्री परमानंद चंदेल ने अध्यक्षता की.
संगठन सृजन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित वार्ड की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी दी गई.वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी बढती नशाखोरी,चाकू बाजी बस यही सब हो रहा है. कांग्रेस पार्टी अपने विचार धारा के साथ एक व्यक्ति नहीं परिवार व समाज के विकास के योजनाबद्ध तरीके से देशहित प्रदेश हित परिवार हित कार्य करती है.कांग्रेस शासन में हर वर्गों के लिए योजना के तहत कार्यक्रम धरातल पर होता रहा चाहे सस्ती बिजली हो सस्ती राशन शिक्षा आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम के पढ़ाई से गरीब वर्गों के बच्चे अच्छे माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सके किसानो कि कर्जा माफी किसनो कि धान उचित मूल्य में खरीदी यह सोच कांग्रेस पार्टी का स्वास्थ्य को लेकर धनवंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दर में दवाई ऐसी महत्वाकांक्षी सैकड़ों योजना के साथ कार्य किया है. हम काम करके भी, अपनी बात आम जनता तक नहीं बता पाते वो लोग झूठ बोल कर झूठी प्रचार कर सत्ता में आते है आज हर वर्ग दुखी हैं परेशान है आने वाले समय मे हम सब घर-घर जा कर अपनी बातो को पहुंचाएगे सफलता हाथ जरूर लगेगी.
वहीं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई.वार्ड को संगठन सृजन के तहत गठन करने सभी बुथो में बुथ अध्यक्ष एवं उसके टीम का गठन करना वार्ड के अध्यक्ष के गठन के संदर्भ पर विस्तृत चर्चा की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ जोन अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वर्मा वार्ड अध्यक्ष परमानंद चंदेल ब्लॉक महामंत्री नरेंद्र पिपरोल राजेंद्र महिलांग वरिष्ठ कांग्रेसी श्री श्याम सुंदर मिश्रा दिनेश वासनिक आशुतोष सिंह आशीष साहू विजय प्रताप गोड केदारनाथ विष्णु रात्रे मुकेश सिंह अशोक देवांगन जी धनु लाल टंडन हेमंत बंजारे कुणाल बंजारे शिव सिंह नीलू राम घृत लहरे आकाश पिपरोल नीरज पाल व अन्य कांग्रेस पार्टी के साथी गण की गरिमामयी उपस्थिति में यह बैठक का सफल संचालन राजेन्द्र महिलांग व अभार प्रदर्शन विजय प्रताप ने किया.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


