Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु रायपुर स्टेशन पर चलाया गया आकस्मिक जांच

  *विशेष गहन अभियान में अनाधिकृत वेंडर एवं बिना लगेज बुक का सामान पकड़ा गया रायपुर . असल बात news.             रेलवे प्रशासन के द्वारा रेलवे ...

Also Read

 


*विशेष गहन अभियान में अनाधिकृत वेंडर एवं बिना लगेज बुक का सामान पकड़ा गया

रायपुर .

असल बात news.  

          रेलवे प्रशासन के द्वारा रेलवे स्टेशन पर तथा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खानपान का सामान बेचने वाले लोगों की जांच की गई तथा कार्रवाई की गई. इस दौरान पांच अनाधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया और कार्रवाई की गई.

 रेल प्रशासन,अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ।  स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी  के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

वाणिज्य विभाग द्वारा 17.03.2026 को दोपहर 2:00 बजे से 18.03.2026 को सुबह 8:00 बजे तक रायपुर स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जाँच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों  की जाँच की गई।

इस अभियान के परिणाम इस प्रकार हैं:

(1) 5 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया और उन पर धारा 144 और 147 के तहत

 मामला दर्ज किया गया।

(2) रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की भी रायपुर में जाँच की गई। अनधिकृत ब्रांड के 456पैकेज 

ड्रिंकिंग वाटर पानी की बोतल (पीडीडब्ल्यू) यूनिट आगे की कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर रायपुर के अधीन जमा किया गए।

   (3) 02 क्विंटल बिना बुक किए हुए सामान का पता चला और उन पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

                वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष गहन अभियान गोपनीय योजना के रूप में शुरू किया गया है । यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

------------------------------