Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रश्न पत्र लीक मामले में शीघ्र होगी गिरफ्तारियां

  *कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध, गहन जांच शुरू रायपुर  . असल बात news.   छत्तीसगढ़ माध्यम...

Also Read

 


*कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध, गहन जांच शुरू

रायपुर  .

असल बात news.  

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस, त्वरित और सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रकरण में  छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 एवं 10 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस प्रशासन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया है कि प्रकरण में प्रश्नपत्र लीक करने वाले मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रायपुर पुलिस के द्वारा बताया गया है कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने और परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पिछले  14 मार्च 2026 को आयोजित, कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट्स पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा जांच की गई।और थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अपराध कायम किया गया है.

रायपुर पुलिस की साइबर सेल और इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए सक्रिय है।  पुलिस प्रशासन के द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि इस सम्बंध में किसी के पास कोई महत्वपूर्ण सूचना हो तो कृपया थाना कोतवाली जिला रायपुर में सूचित कर सकते हैं