▪️ *403 ग्राम अफीम और लाखों की नगदी के साथ आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ▪️*16 लाख की अवैध कुल संपत्ति की रकम एवं मोबाइल फोन जप्त ▪...
▪️ *403 ग्राम अफीम और लाखों की नगदी के साथ आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
▪️*16 लाख की अवैध कुल संपत्ति की रकम एवं मोबाइल फोन जप्त
▪️ *NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध
दुर्ग,भिलाई .
आसल बात news.
दुर्ग जिला अभी मादक पदार्थ अवैध अफीम के कारण चर्चा में है. पिछले दिनों अवैध रूप से करोड़ों की अफीम उगाने का मामला पकड़ में आया था जिसमें अब तक कार्रवाई चल रही है. अभी यहां कुम्हारी में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम पकड़ी गई है.आरोपी को अवैध अफीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.वहीं लाखों रु. की नगदी जप्त करने में भी सफलता मिली है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी क्षेत्रा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास अफीम रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 18(ग), 27(क), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ घटनास्थल :
खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास, कुम्हारी
▪️ आरोपी का नाम :
1. गुरमेल सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 403 ग्राम अफीम (कीमती लगभग 2,00,000 रुपये)
2. नगदी रकम 14,46,000/- रुपये
3. दो नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 5,500 रुपये)
भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी स्टाफ के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


