Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


तीन जलाशयों के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग के कार्यों के लिए 11.8 करोड़ रुपये स्वीकृत

  रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत तीन जलाशय के जीर्णोद्वार एवं लाईनिंग के कार्यों के लि...

Also Read

 रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत तीन जलाशय के जीर्णोद्वार एवं लाईनिंग के कार्यों के लिए 11 करोड़ 8 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-बलौदाबाजार की कुम्हारी मध्यम जलाशय के शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार एवं बिटकुली माइनर, भटभेरा माइनर के नहर लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 420 हेक्टेयर के विरूद्ध 200 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। 




इसी तरह से विकासखण्ड-कसडोल की बगार व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 72 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 97 हेक्टेयर के विरूद्ध 82 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विकासखण्ड-कसडोल की कसडोल जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 2 करोड़ 35 लाख 71 हजार रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 120 हेक्टेयर के विरूद्ध 52 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।