Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस अधीक्षकपुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने ली क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था में निरंतर सुधार एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय उपलब्धि पर अधिकारियों की सराहना श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने ली क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था में निरंतर सुधार एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय उपलब्धि पर अधिकारियों की सराहना

कबीरधाम,असल बात पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं च...

Also Read

कबीरधाम,असल बात




पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं विवेचना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में जिले में कुल अपराधों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था संतोषजनक है और इसमें सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार किए जा रहे अच्छे कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अन्य सामाजिक अपराधों के विरुद्ध की जा रही निरंतर कार्रवाइयों की सराहना करते हुए कहा कि इन मामलों में प्रभावी और परिणामोन्मुखी कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसी प्रकार सतत दबाव बनाते हुए अधिक से अधिक वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे कृत्यों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल,एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक, एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह, डीएसपी श्रीमती अंजू कुमारी, डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी श्री आशीष शुक्ला,  सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, दोनों रक्षित निरीक्षक, साइबर प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे न्यायालय में सशक्त अभियोजन प्रस्तुत किया जा सके।


उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी रात्रि गश्त, बीट प्रणाली को सक्रिय रखना, जनसंपर्क बढ़ाना एवं फरियादियों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।


पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार समन्वय, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे, जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहेगी तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

असल बात,न्यूज