Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण,कचहरी पारा में 1.94 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

कवर्धा,असल बात      कवर्धा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, कचहरी पारा कवर्धा में नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण उप ...

Also Read

कवर्धा,असल बात




     कवर्धा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, कचहरी पारा कवर्धा में नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। इस भवन का निर्माण 194.67 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पार्षद श्री अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, श्रीमती सुषमा सोनू उपाध्याय, श्री दीपक सिन्हा, श्री उमंग पांडेय, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री शानू साहू सहित जनप्रतिनिधि, मोहल्लेवासी, बच्चे उपस्थित थे।


उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शैक्षणिक वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि नव निर्मित भवन से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे मन लगाकर अध्ययन कर सकेंगे। श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लगन और मेहनत अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अभी से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए पूरे समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थी ही आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी अपेक्षा जताई कि वे विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है।


नव निर्मित विद्यालय भवन में आधुनिक कक्षाएं, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधनों का लाभ मिलेगा।

असल बात,न्यूज