कोंडागांव . असल बात news. जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेमुरवेण्ड (खुटापारा), जिला कोण्डागांव में ग्राम पंचायत स्तरीय VB-G-...
कोंडागांव .
असल बात news.
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेमुरवेण्ड (खुटापारा), जिला कोण्डागांव में ग्राम पंचायत स्तरीय VB-G-RAM-G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक श्री टेकाम ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समय पर मजदूरी भुगतान, कौशल आधारित कार्यों को प्रोत्साहन तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पलायन में कमी आएगी और आत्मनिर्भर, पारदर्शी तथा समावेशी ग्राम विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री निर्मल कुमार मण्डावी, जनपद सदस्य श्री रामचरित मण्डावी, ग्राम के गायता, पटेल, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, मनरेगा श्रमिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


