Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में टिकट काउंटर का उद्घाटन,नए बस स्टैंड से होगा बसों का संचालन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

  कोण्डागांव  . असल बात news.  अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोण्डागांव में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपती पटेल की उपस्थिति में बस टिकट काउंटर का विध...

Also Read

 



कोण्डागांव  .

असल बात news. 

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोण्डागांव में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपती पटेल की उपस्थिति में बस टिकट काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। और बस संचालकों को कॉम्प्लेक्स भवन का चाबी सौंपा गया। साथ ही बस स्टैंड परिसर में 8 नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

नगरीय प्रशासन ने जानकारी दी कि अब सभी बसों का नियमित संचालन नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से किया जाएगा। पुराना बस स्टैंड अब बसों के ठहराव के लिए उपयोग में नहीं रहेगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों रायपुर नाका, जय स्तंभ चौक, चौपाटी एवं बंधा तालाब के पास बसों का निर्धारित समय के लिए ठहराव रहेगा, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। रात्रिकालीन समय में सुमित बाजार के पास भी बसों का अल्पकालीन ठहराव सुनिश्चित किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर प्रथम बार में 5 हजार रुपए और द्वितीय बार में 10 हज़ार रुपए का जुर्माना बस संचालकों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि नए बस स्टैंड से बस सेवा प्रारंभ होने से शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। यह पहल शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और आधुनिक शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बस स्टैंड परिसर में 8 नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।नगरीय प्रशासन ने नागरिकों से नई व्यवस्था का पालन करने और नए बस स्टैंड से बस सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में सुचारू यातायात एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में श्री कुलवंत चहल, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, सुषमा खोबरागड़े, श्री विजय सोढ़ी एवं पार्षदगण सहित कोंडागांव एसडीएम श्री अजय उराव, परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया, यातायात प्रभारी श्री मुकेश जोशी, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश डे,  बस संचालक एवं नागरिक उपस्थित रहे।