Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी गिरफ्तार, जेल से छूटते ही राजधानी की तीन दुकानों पर किया था हमला

  रायपुर . देश के अलग–अलग राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्त...

Also Read

 रायपुर. देश के अलग–अलग राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ज्वेलरी शॉप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करोड़ों रुपए की चोरी के गंभीर आरोप हैं. पुलिस के अनुसार, लोकेश जेल से छूटने के अगले ही दिन रायपुर के सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया था.


जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंडरी स्थित उनकी कपड़े की दुकान का छप्पर तोड़कर अज्ञात आरोपी ने गल्ले से 2.75 लाख रुपए नगद चोरी कर लिए. इसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख और डिजाइनर सेनेटेशन, हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए नगद चोरी किए गए. तीनों दुकानों से कुल 7 लाख रुपए की चोरी पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. घटना स्थलों के आसपास लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई.



सीसीटीवी फुटेज को साइबर यूनिट के डाटाबेस से मिलान करने पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में हुई, जो हाल ही में बिलासपुर जेल से रिहा हुआ था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने रायपुर समेत अन्य स्थानों पर दर्जनभर से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है.

देश के अलग-अलग राज्यों में की चोरी 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79,500 रुपए नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन और मौदहापारा थाने में अपराध दर्ज है. पुलिस के अनुसार, लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू ने अब तक प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है.