Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एन.एस.एस. स्वयंसेविका पल्लवी ठाकुर ने राज्य स्तरीय शिविर में दी सक्रिय भागीदारी

भिलाई  . असल बात news.  स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय एवं समर्पित स्वयंसेविका पल्...

Also Read


भिलाई  .

असल बात news. 

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय एवं समर्पित स्वयंसेविका पल्लवी ठाकुर (एम.कॉम. अंतिम वर्ष) का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हेतु किया गया है। यह राज्य स्तरीय शिविर बालोदाबाजार में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के चयनित स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ भाग लेकर अपने-अपने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

 बालोदाबाजार में आयोजित  इस शिविर में विविध रचनात्मक, बौद्धिक एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया इनमें देशी खेल, वाक्-प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएँ  होंगी, जिनका उद्देश्य स्वयंसेवकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक चेतना एवं सामूहिक कार्यकौशल का विकास हुआ।

पल्लवी ठाकुर के इस गौरवपूर्ण चयन पर श्री शंकराचार्य एजुकेशनल कैंपस के  निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने पल्लवी ठाकुर के चयन को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने पल्लवी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन एवं सेवा-भावना का सशक्त प्रमाण है।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी ने पल्लवी को शुभकामनाएँ दी औरविश्वास व्यक्त किया कि वह राज्य स्तरीय शिविर में उत्कृष्ट नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया है ऐसा प्रदर्शन वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करेगी।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पल्लवी राज्य स्तरीय शिविर में उत्कृष्ट सहभागिता निभाकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

यह उपलब्धि न केवल पल्लवी ठाकुर की निरंतर सेवा-भावना, परिश्रम एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।